Thursday, 02 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

जीरकपुर में रहती थी टीनू की महिला मित्र, पेशे से मेकअप आर्टिस्ट, भागने की रणनीति में थी शामिल

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:

मानसा का पूर्व सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह आरोपी टीनू को सीआईए स्टाफ से अपने फ्लैट पर लेकर गया था। जहां पर पहले से ही प्लानिंग के मुताबिक उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी। इसके बाद गैंगस्टर और वे दोनों मौका पाकर कार में फरार हो गए थे।

गैंगस्टर दीपक टीनू को पुलिस कस्टडी से फिल्मी स्टाइल में भगाने की सारी रणनीति में मुंबई से गिरफ्तार की गई उसकी महिला मित्र शामिल थी। रणनीति को कामयाब बनाने के लिए वह काफी समय से टीनू के साथ जुटी हुई थी। दोनों फोन पर लगातार संपर्क में रहते थे। कस्टडी से भागने के लिए कार से लेकर अन्य सारे इंतजाम भी गिरफ्तार महिला मित्र ने खुद किए थे, जबकि टीनू ने सीआईए इंचार्ज को साधा था।

सोमवार को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हेडक्वार्टर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि गिरफ्तार युवती से पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। टीनू की महिला मित्र और सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह एक-दूसरे को कितना जानते हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक टीनू की महिला दोस्त पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है। वह जीरकपुर के एक फ्लैट में काफी समय में रह रही थी। मानसा का पूर्व सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह आरोपी टीनू को सीआईए स्टाफ से अपने फ्लैट पर लेकर गया था। जहां पर पहले से ही प्लानिंग के मुताबिक उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी। इसके बाद गैंगस्टर और वे दोनों मौका पाकर कार में फरार हो गए थे। उन्होंने जाते समय केवल उन्हीं रास्तों को चुना था, जहां से वह आसानी से निकल पाए।

दूसरी तरफ, पुलिस अब यह भी पता लगाने में लगी है कि आखिर वह भागने के बाद कहां ठहरे थे। किन लोगों ने उनकी मदद की थी। हालांकि आरोपी टीनू विदेश भाग गया है या अभी तक अपने देश में ही है, इस संबंधी पुलिस के पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। वहीं, सूत्रों के अनुसार आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश पहुंच गया है। पुलिस की कोशिश यही है कि किसी तरह उसका पता लगाया जाए।

दामन दागदार फिर भी दी थी अहम जिम्मेदारी:

सूत्रों से पता चला है कि प्रितपाल सिंह पर भी शुरू से ही गंभीर आरोप लगते रहे हैं। यहां तक कि कुछ मामले उच्च अदालत तक भी पहुंचे थे। अदालत ने तो यहां तक हिदायत दी थी कि इस व्यक्ति को कोई भी अहम जिम्मेदारी न सौंपी जाए। ऐसे में उसे सीआईए स्टाफ की जिम्मेदारी सौंपने पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस के सीनियर अधिकारियों की माने तो उनके ध्यान में अभी तक यह मामला नहीं है। अगर ऐसी कोई बात है तो उसकी भी पड़ताल करवाई जाएगी।
रिमांड के बहाने चल रही थी रणनीति:
टीनू ने जेल के अंदर से ही भागने की रणनीति बनाई थी। उसे चार जुलाई को तिहाड़ जेल से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। इसके बाद उसका रिमांड शुरू हुआ। सूत्रों मुताबिक इसी समय में टीनू ने सीआईए इंचार्ज से नजदीकी बढ़ाई। साथ ही उसे कई तरह के सपने दिखाए थे। इसी चक्कर में वह उसके प्रलोभन में आ गया। साथ ही उसके कहने के मुताबिक चलता रहा। पुलिस एक के बाद एक केस में उसे रिमांड में लेती रही। आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया।