Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

1 करोड़ रुपए की नकदी, 18 हथियार, 500 ग्राम हेरोइन बरामद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने ड्रोन आधारित हथियारों/ गोला-बारूद की तस्करी करने वाले माड्यूल के तीन अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अत्याधुनिक हथियारों और गोला-बारूद का नया ज़ख़ीरा भी बरामद किया है।
यह जानकारी देते हुये पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि अब तक इस मॉडयूल के कुल पाँच मैंबरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सुरिन्दर सिंह निवासी गाँव बरवाला ज़िला तरन तारन, हरचन्द सिंह और गुरसाहिब सिंह दोनों निवासी वलटोहा ज़िला अमृतसर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े में से 1.01 करोड़ रुपए की नकदी, 500 ग्राम हेरोइन, 17 पिस्तौल समेत 400 जिंदा कारतूस, एक एमपी- 4 राइफल समेत 300 जिंदा कारतूस, दो भार तोलने वाली मशीनें और दो नोट गिनने वाली मशीनें बरामद की हैं।
इससे पहले बुधवार को काउन्टर इंटेलिजेंस अमृतसर की पुलिस टीम ने इस मॉडयूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक कैदी जसकरन सिंह और उसके साथी रतनबीर सिंह के तौर पर पहचान की गई थी, उनकी तरफ से बताए टिकानों से कुल 10 विदेशी पिस्तौल बरामद किये गए थे और अब पिस्तौलों की बरामदगी की कुल संख्या 27 तक पहुँच गई है।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जांच के दौरान जसकरन सिंह और रतनबीर सिंह से यह बात सामने आई है कि उनके साथी सुरिन्दर ने पाकिस्तान से ड्रोनों की मदद से आए हथियारों/गोला-बारूद की खेप पकड़ी थी। इस जानकारी पर आधारित कार्यवाही करते हुये पुलिस ने शुक्रवार को सुरिन्दर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्ज़े में से 10 पिस्तौलों के साथ छह मैगजीनें और 100 जिंदा कारतूस बरामद किये।
उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता लगा है कि सुरिन्दर जसकरन सिंह के निर्देशों पर रतनबीर से खेप उठा कर दो भाइयों हरचंद और गुरसाहिब तक पहुंचाता था, पुलिस टीमों ने उन दोनों को भी काबू कर लिया है। पुलिस ने उन दोनों के कब्ज़े में से 7 पिस्तौल, एक एम. पी. – 4 राइफल और 500 ग्राम हेरोइन के इलावा 1.01 करोड़ रुपए की नकदी, भार तोलने वाली मशीन और करैंसी गिनने की मशीनों समेत बकाया खेप बरामद की है।
डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान से आईं अन्य खेपों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किसी अन्य अनजाने व्यक्तियों को खेप तो नहीं दी गई।
ए. आई. जी. काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुलजिम जसकरन ने कबूला कि वह आसिफ नाम के पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में था, जो ड्रोन के द्वारा पाकिस्तान से नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप पहुंचाता था और रतनबीर उसके निर्देशों पर उक्त खेप को प्राप्त करता था।
ज़िक्रयोग्य है कि पुलिस थाना एस. एस. ओ. सी. अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा के 25 अधीन एफआईआर नंबर 30 तारीख़ 04. 10. 2022 के अंतर्गत पहले ही मामला दर्ज किया गया है।