Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

अवैध निर्माण करने वाले दिखा रहे हैं प्रसाशन को ठेंगा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बलटाना क्षेत्र के रविंद्रा एनकलेव फेस दो में बीती 5 अक्टूबर को शिकायत के बाद ज्वाइंट डायरेक्टर लोकल बॉडी के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण रुकवा दिया गया था लेकिन प्रसाशन को ठेंगा दिखाते हुए दो घंटे बाद ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। जिसके अगले दिन दुबारा से शिकायतकर्ता प्रताप सिंह राणा द्वारा नगर काऊंसिल को शिकायत की गई तो काऊंसिल टीम द्वारा दुबारा काम रुकवा दिया गया। लेकिन हैरानी तो उस बात की है कि नगर काऊंसिल के बार बार कार्रवाई करने के बावजूद भी अवैध निर्माण करने वाले लोग बिना किसी डर के दुबारा काम शुरू कर देते हैं। बीती शनिवार को छुटी का फायदा उठाकर रविंद्रा एनकलेव में दुबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। शहर में ज्यादातर लोग शनिवार और रविवार कि छुटी का फायदा उठाकर अपना रुका हुआ काम कर लेते हैं। जब निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो नगर काऊंसिल के अधिकारी उस अवैध निर्माण को तोड़ने में नकाम हो जाते हैं। शिकायतकर्ता प्रताप सिंह राणा ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह में तीन बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन नगर काऊंसिल के कर्मचारी खानापूर्ति कर वापिस चले जाते हैं। राणा ने कहा कि यदि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तो वह दुबारा अवैध निर्माण करने की हिम्मत नही करेंगे। प्रताप राणा ने कहा की हर बार शिकायत करने के बाद ही कार्रवाई की जाती है। जबकि नगर काऊंसिल के अधिकारियों को सरकार इसी काम की तनखवाह देती है। पता नही क्यों काऊंसिल अधिकारी अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इतनी ढील बरत रहे हैं। प्रताप राणा ने बताया की पहले दिन शिकायत की गई थी तो अवैध निर्माण की नीवें भरी गई थी दूसरी दिन दीवार दो से तीन फीट उठा दी गई थी और दीवार 5 फीट तक उठा दी गई है यदि सख्त कार्रवाई न की गई तो एक दो दिन में पूरी छत डाल दी जाएगी। जिसके बाद काऊंसिल अधिकारी हाथ खड़े कर देंगे, कि अब इस मामले में कुछ नही किया जा सकता।

हमे शिकायत मिली थी तो चेतावनी देते हुए काम रुकवा दिया गया है और टीम को रविवार को भी चक्कर मारने के आदेश दिए गए हैं। मेरी अभी नई जवाइंनिंग है तो बाकी पूरा मामला पता करने के बाद ही बताया जा सकता है।
– बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर काऊंसिल जीरकपुर।

0 Comments