Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

ओवरलोड ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी बरवाला रोड पर सैदपुरा गांव के पास एक ओवरलोड तूडी की ट्राली पलट गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरवाला रोड के जर्जर होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गांव कुडावाला के पास सडक़ में बड़ा गड्ढा होने से लोगों को काफी परेशानी होती है और लंबा जाम लग जाता है। जिसके कारण मिनी बसें सैदपुरा से गुलाबगढ़ के लिए वैकल्पिक मार्ग से बरवाला के लिए अपनी बसें ले जाती हैं। लोगों ने कहा कि जब तक स्थानीय प्रशासन डेराबस्सी बरवाला रोड पर चलने वाले भारी वाहनों और ओवरलोड तूडी की ट्रॉलियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं करता, तब तक इस सडक़ पर चलने वाले वाहनों और मोटर चालकों के रक्षक भगवान हैं।लोगों का कहना था कि इस सडक़ पर अब तक कई ओवरलोड ट्रालियां पलट चुकी हैं, लेकिन लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। अगर ये ओवरलोडेड तूडी की ट्रॉलियां दोपहिया वाहन चालक पर गिर जाती हैं, तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस आंख बंद कर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहन चालकों और पुआल से भरी ट्रालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके। गौरतलब है कि उक्त सडक़ का मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भी उठाया था, लेकिन अब देखना होगा कि विधायक के प्रयास बेकार जाते हैं या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही उक्त सडक़ के गड्ढों को भरकर ड्रामा किया था।

0 Comments