Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

गांव सुंडरा की शामलात जमीन में नहीं रुक रहा अवैध माइनिंग का धंधा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
गांव सूंडरा में पंचायती व शामलात जमीन से गांव के सरपंच द्वारा लगातार अवैध माइनिंग किया जा रहा है, लेकिन अवैध माइनिंग करने वाले सरपंच को रोकने में प्रशासन असमर्थ नजर आ रहा है। जानकारी देते हुए गांववासी पवन कुमार, हरदीप सिंह, कुलदीप, रजनीश कुमार, टोनी ने बताया कि पंचायत की जमीन से सुंडरा गांव के सरपंच प्रमोद कुमार द्वारा लगातार अवैध माइनिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरपंच पंचायत की जमीन से 10 फीट मिट्टी उठाकर पंचायत की जमीन को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं और कई लाख रुपये का चूना पंजाब सरकार को लगा चूका है। गांववासियों ने सरपंच प्रमोद कुमार के खिलाफ बीडीपीओ डेराबस्सी से शिकायत की है।  (SUBHEAD)

इससे पहले भी गांववासियों द्वारा सरपंच के खिलाफ शिकायत की गई थी लेकिन प्रशासन ने सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जिससे उसका साहस बढ़ता जा रहा है और सरपंच बिना किसी डर से पंचायती जमीन से अवैध माइनिंग किए जा रहा है। गांववासियों द्वारा बीडीपीओ को दी गई शिकायत में सरपंच के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में जब डेराबस्सी की बीडीपीओ रवनीत कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरपंच के खिलाफ गांववासियों की ओर से शिकायत की गई है और शिकायत को आगे चिन्हित किया गया। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने पंचायत की जमीन को नुकसान पहुंचाया है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।