Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

एक करोड़ की रिश्वत के आरोप में एआईजी आशीष कपूर गिरफ़्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने आज सहायक इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (ए. आई. जी.) आशीष कपूर, पी. पी. एस., जो अब कमांडैंट, चौथी आई. आर. बी, पठानकोट के पद पर तैनात है, को अलग-अलग चैकों के द्वारा एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप तहत गिरफ़्तार कर लिया है। इस मुकदमे में डीएसपी इंटेलिजेंस पवन कुमार और एएसआई हरजिन्दर सिंह को भी मुलजिम के तौर पर नामज़द किया गया है।   (SUBHEAD)
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो ने उपरोक्त तीनों ही मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए और आइपीसी की धारा 420, 120-बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।
ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि साल 2016 में केंद्रीय जेल, अमृतसर में बतौर सुपरडैंट जेल तैनाती के दौरान आशीष कपूर की जान-पहचान सैक्टर 30, कुरुक्षेत्र, हरियाणा की पूनम राजन नामक महिला के साथ हो गई थी, जो किसी केस में जेल में ज्यूडिशियल रिमांड अधीन थी।
जब पूनम राजन अपनी माँ प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति समेत थाना ज़ीरकपुर में आई. पी. सी की धारा 420/ 120-बी के अंतर्गत दर्ज एफ. आई. आर नंबर 151/ 2018 में पुलिस रिमांड पर थी तो तब आशीष कपूर थाना ज़ीरकपुर में गया और धोखे से पूनम राजन की माँ प्रेम लता को ज़मानत दिलाने और अदालत से बरी कराने में मदद करने के लिए राज़ी कर लिया।
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद आशीष कपूर ने थाना ज़ीरकपुर के तत्कालीन एसएचओ पवन कुमार, और एएसआई हरजिन्दर सिंह (नंबर 459/एसजीआर) की मिलीभुगत से पूनम राजन की भाभी प्रीति को बेकसूर करार कर दिया। इस मदद के बदले में आशीष कपूर ने उक्त प्रेम लता से 1,00,00,000 की रकम के अलग-अलग चैकों पर हस्ताक्षर करवा लिए जो अपने परिचतों के नाम पर जमा करवा करके ए. एस. आई. हरजिन्दर सिंह के द्वारा रुपए प्राप्त कर लिए।
प्रवक्ता ने बताया कि ऐसा करके उपरोक्त मुलजिमों आशीष कपूर, पवन कुमार और हरजिन्दर सिंह के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और आई. पी. सी. की धारा 420, 120-बी के अंतर्गत जुर्म करने पर मौजूदा केस दर्ज किया गया है।

0 Comments