Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

रिश्वतखोरी का केस निपटाने के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत लेता निजी व्यक्ति विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज
विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब द्वारा आज एक प्राइवेट व्यक्ति को विजीलैंस मामले का निपटारा करने के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा 1,00,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर का एक रिवॉल्वर, 1 कार और 2 मोबाईल बरामद हुए।  (SUBHEAD)
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त प्राइवेट व्यक्ति सुखजिन्दर सिंह निवासी गाँव चक्क रोड़ीवाला (तम्बूवाला), तहसील जलालाबाद, जि़ला फाजिल्का को सन्दीप सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोषी सुखजिन्दर सिंह विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर में एफ.आई.आर नम्बर 13, तिथि 04-08-2022 के तहत भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7 के अधीन दर्ज रिश्वतखोरी के मामले में शिकायतकर्ता था, जोकि स्वर्ण रानी, जूनियर इंजीनियर, मगनरेगा, फाजिल्का के विरुद्ध दर्ज किया गया था। इस मामले में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पहले स्वर्ण रानी को इसी प्राईवेट व्यक्ति से 25,000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया गया था।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता सन्दीप सिंह ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच कर दोष लगाया है कि उक्त केस के निपटारे के लिए दोषी सुखजिन्दर सिंह पुलिस अधिकारियों द्वारा उससे 15 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर माँग रहा था। सौदा 11 लाख रुपए में तय हो गया। शिकायतकर्ता सन्दीप सिंह जूनियर इंजीनियर स्वर्ण रानी का भाई है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि तथ्यों और सबूतों की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.,) लुधियाना की विजीलैंस टीम ने दोषी सुखजिन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है, क्योंकि बाकी रकम बाद में दी जानी थी।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी एफ.आई.आर. नम्बर 11, तिथि 30-09-2022 के अधीन भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7-ए के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा पुलिस स्टेशन, लुधियाना में मुकदमा दर्ज किया गया है और इस मामले की अगली जांच जारी है।