Thursday, 02 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

शिअद-संयुक्त यूथ विंग के प्रमुख मनप्रीत सिंह तलवंडी आप में हुए शामिल

Read in:Hindi

आप लोगों की भलाई पर केंद्रित हैः मनप्रीत सिंह तलवंडी

(MOREPIC1)  आर के शर्मा/चंडीगढ़  

शिरोमणि अकाली दल-संयुक्त (शिअद-संयुक्त) यूथ विंग के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह तलवंडी सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उन्हें पंजाब के लोग मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन में आम आदमी पार्टी में लोगों की भलाई के लिए काम करने के बहुत सारे अवसर मिलेंगे। 

लुधियाना के रायकोट निर्वाचन क्षेत्र के तलवंडी राय के रहने वाले मनप्रीत का अपने क्षेत्र के युवाओं और लुधियाना शहरी के बीच मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि “पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मार्गदर्शन में आप की दृष्टि लोगों की बेहतरी और भलाई पर केंद्रित है, जिसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। इसलिए मैं अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुआ हूं।” 

उन्होंने कहा कि पंजाब को सही मायने में प्रगतिशील राज्य का मॉडल बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान हर दिन जनहित में फैसले ले रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आप आगामी नगर निगम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और विधानसभा चुनाव की तरह जोरदार जीत दर्ज करेगी। तलवंडी ने कहा कि “राज्य सरकार के प्रदर्शन से लोग बहुत खुश हैं और सरकार भी लगातार उनके लिए नई नई भलाई योजनाएं लेकर आ रही है।”