Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

परेशानी: डेराबस्सी गुलाबगढ़ रोड पर अवैध कब्जों के चलते रोज लग रहा जाम

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी गुलाबगढ़ रोड जो आगे जाकर सात-आठ गांवों से जुड़ती है, इस सडक़ पर दुकानदारों ने इस कदर अवैध कब्जे किए हुए हैं कि यहां वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी आसान नहीं है। इस रोड पर दो वजह से जाम लगता हैं जिसका प्रशासन कोई हल नहीं निकाल रहा। यहां आसपास रहने वाले लोग इस समस्या से बहुत परेशान हैं।
गुलाबगढ़ रोड पर दुकानदारों ने अपना सामान सडक़ों पर सजाया हुआ है वहीं, खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सडक़ पर ही खड़ा करके दुकान पर सामान खरीदने चले जाते हैं जिस कारण सडक़ की चौड़ाई बहुत कम हो जाती है। यहां शाम के समय अक्सर जाम लगता हैं और एक दूसरे को क्रास करने के चक्कर में रोजाना लोगों का झगड़ा भी होता है। दुकानदारों की ओर से किए गए अवैध कब्जों के कारण सडक़ की चौड़ाई वैसे ही घट गई है वहीं, दूसरा कारण यहां से गुजरने वाले भारी व बड़े वाहन हैं। बुच्चडख़ाने के चलते इस मार्ग पर भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है लेकिन सडक़ की चौड़ाई कम होने के कारण यह बड़े वाहन कभी बिजली की तारों में फंस जाते हैं या फिर एक साथ दो बड़े वाहनों के क्रासिंग के समय यहां रास्ता ना मिलने पर जाम लग जाता है। यह रोजाना की समस्या है जिससे यहां रहने वाले लोग काफी परेशान है।
लोगों का कहना है कि इन दिनों फेस्टिवल सीजन है जिस कारण वैसे ही बाजारों में चहल पहल रहती है और लोग खरीदारी करने निकलते हैं। ऐसे में प्रशासन को बाजारों व सडक़ों पर दुकानदारों की ओर से किए गए अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि जाम जैसी समस्या से निजात मिल सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर अवैध कब्जों को जल्द से जल्द हटाया जाए और हैवी वाहनों को इस मार्ग से गुजरने पर रोक लगाकर उन्हें किसी दूसरे रास्ते से भेजा जाए।
अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गुलाबगढ़ रोड पर अगर कब्जे हो रहे हैं तो एनक्रोचमेंट टीम भेजकर कार्रवाई करवाई जाएगी।
– हिमांशु गुप्ता, एसडीएम डेराबस्सी