Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
पंजाब Trending

तथास्तु चैरिटेबल स्कूल में ब्रजआशा फाउंडेशन ने बच्चों को स्वेटर एवं जुराबें वितरित कीं

Read in:Hindi

दीपक सिंह/ जीरकपुर

ढकोली के शालीमार स्थित तथास्तु चैरिटेबल स्कूल में ब्रजआशा फाउंडेशन की ओर से विंटर सीजन के चलते स्कूल के बच्चों को स्वेटर एवं जुराब वितरित किए। स्कूल के 150 बच्चों को जब यह जुराबें और स्वेटर मिलीं तो उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

तथास्तु स्कूल की कोऑर्डिनेटर मंजू अनेजा ने बताया कि कई बार बच्चे स्वेटर पहनकर नहीं आते हैं और पूछने पर बहाना बना देते हैं कि हमारे पास एक ही स्वेटर है. अब वह इस तरह का बहाना नहीं बना पाएंगे और पूरी सर्दी धोकर अलग-अलग स्वेटर पहन पाएंगे।

इस मौके पर मौजूद ब्रजआशा फाउंडेशन से रवि रंजन,दीपक,गोल्डी, रेनू, डॉक्टर आर एम राज, वीरेन, डॉक्टर दिनेश, रिशु, सुनीता,अजीत, गौरव, अनीश, मनीषा, सुनील, तालिब, अमित कश्यप आदि भी मौजूद रहे।

स्कूल की फाउंडर चेयरपर्सन डॉक्टर सर्वजीत कौर ने सभी आए हुए व्यक्तियों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इस तरह के प्रयास इन गरीब बच्चों के लिए सराहनीय होते हैं क्योंकि हमारा यह स्कूल “भिक्षा नहीं शिक्षा” दो की नीति पर चलता है और इसी को आगे बढ़ाता है। मोटे तौर पर गरीब परिवार के बच्चे आते हैं जिनके लिए कपड़े ऑफॉर्ड कर पाना मुश्किल होता है लेकिन आप जैसे दानी लोगों की वजह से यह बच्चे न केवल ठीक से पढ़ पाएंगे बल्कि अपना विकास भी कर पाएंगे समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर देश और समाज के लिए कार्यरत रहेंगे।

संस्था के प्रवक्ता रवि रंजन ने अपनी पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह समाज कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं और अलग-अलग तरीके से समाज के पिछले वर्ग को उठाकर उनका उत्थान करने के लिए कार्य करते रहते हैं। वह समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने के लिए सदा प्रयासरत रहेंगे।