Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

परेशानी: रेल फाटक के दोनों ओर जाम में फंसे लोग

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
ढकौली रेल फाटक पर ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शाम के समय यहां लंबा जाम लगा। फाटक के दोनों तरफ लोग काफी देर तक जाम से निकलने के लिए जूझते रहे। इस फाटक से दिन में कई बार ट्रेनें गुजरती हैं। इस दौरान फाटक बंद रहने के चलते दोनों ओर सड़क पर जाम लग जाता है। सुबह और शाम के समय यहां वाहनों की संख्या ज्यादा होती है, जिसके कारण लंबा ट्रैफिक जाम लगता है और लोग काफी देर तक जाम में उलझे रहते हैं। फाटक से रूटीन में गुजरने वाले लोगों को हर रोज इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां जल्द अंडरपास बनाए जाने की मांग उठी है। अंडरपास बनने से ढकौली, पीरमुछल्ला, किशनपुरा, गाजीपुर के हजारों लोगों सहित यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस रेल फाटक को बनाने का काम रेलवे को करना है लेकिन इसकी लागत का कुछ हिस्सा पंजाब सरकार को भी वहन करना है। रेलवे की ओर से काफी समय पहले यहां मौके पर प्रोजेक्ट के लिए फिजिबिलिटी चेक की जा चुकी है। अब पंजाब सरकार को अपने हिस्से की रकम देनी है । लेकिन सरकार इसमें आनाकानी कर रही है, जिसके चलते प्रोजेक्ट का काम शुरू होने में देरी हो रही है। संजय गिल ने कहा कि जब भी इस तरफ आना होता है, फाटक पर अक्सर जाम लगा रहता है। काफी देर तक फाटक पर रुकना पड़ता है। अंडरपास का काम जल्द शुरू होना चाहिए। यह पब्लिक के हित का काम है, इसलिए इसको प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
अंडरपास बनाने को लेकर रेलवे की तरफ से कोई दिक्कत नहीं है। प्रदेश सरकार को प्रोजेक्ट में कॉस्ट शेयर करनी है। इसके बाद जल्द काम शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
– गुरिंदर मोहन सिंह , डीआरएम