Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

पांच लाख नकद और बुलेट सहित दो गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मुबारकपुर पुलिस ने फैक्टरी से स्क्रैप चोरी करके बेचने के आरोप में फैक्टरी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के पैसे से खरीदी गई एक बुलेट और पांच लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया तो जज ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुबारकपुर थाना प्रभारी एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि रणबीर सिंह राणा वरिष्ठ प्रबंधक एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी कंपनी में काम करने वाले दो कर्मचारी लगातार फैक्टरी से स्क्रैप चुराकर बेच रहे हैं। पुलिस ने सूचना पर आरोपी अनिल गुप्ता वासी मकान नंबर 196 बैला होम और महिंदरपाल सिंह वासी मकान नंबर 1260, फेज -10 मोहाली के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से स्क्रैप चोरी करके बेच रहे थे।