Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना
पंजाब Trending

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 156 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
गांव भांखरपुर में स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सन्त निरंकारी मिशन के 156 श्रद्धालु भक्त एवं सेवादारों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त एकत्रित करने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल कालेज एंव अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम उपस्थित हुई।
शिविर का उद्घाटन पंचकुला सीता कश्यप द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर में सम्मिलित होने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया एवं जनकल्याण के लिए की गई उनकी सच्ची सेवा की प्रशंसा भी की।
इस मौके पर भांखरपुर ब्रांच के अध्यक्ष गुरदासमल ओबरोय द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित डाॅक्टर एवं उनकी टीम का तथा रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवम्बर माह में, वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के अवसर पर किया गया जिसमें बाबा हरदेव सिंह ने इस शिविर का उद्घाटन किया और यह मुहिम मिशन के अनुयायियों द्वारा निरंतर पिछले 36 वर्षो से चलायी जा रही है जिसमें अभी तक 7,317 रक्तदान शिविरों से 12,10,440 युनिट रक्तदान जनकल्याण की भलाई हेतु एकत्रित किया जा चुका है। बाबा हरदेव सिंह ने मानवता को यह संदेश दिया कि – रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए। संत निरंकारी मिशन के भक्तजन इस संदेश को चरितार्थ करते हुए दिन रात मानवमात्र की सेवा में तत्पर है और वर्तमान सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशानुसार इस मुहिम को निरंतर और आगे बढ़ाया जा रहा है।
संत निरंकारी मिशन द्वारा जनहित की भलाई हेतु समय समय पर विश्व भर में अनेक सेवाएं की जा रही हैं जिससे समाज का समुचित विकास हो सके; जिनमें मुख्यतः स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श केन्द्र, निःशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में ज़रूरतमंदों की सहायता इत्यादि इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को भी सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। इन सभी सेवाओं के लिए मिशन को राज्य सरकारों द्वारा समय समय पर सराहा एवं सम्मानित भी किया गया है।