Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना
पंजाब Trending

लोगों से करोड़ों की ठगी कर फरार हैं बिल्डर, बंद चार कोठियों में हो रही है चोरी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार हुए जीबीपी ग्रुप के बिल्डर भाइयों के बंद घरों में लगातार चोरी हो रही है। सीसीटीवी में अज्ञात व्यक्ति चार भाइयों में से एक के घर से कुछ सामान चुराता नजर आ रहा था।
गौरतलब है कि डेराबस्सी के शक्तिनगर में रहने वाले जीबीपी ग्रुप के बिल्डर के तीन भाई लोगों से करोड़ों रुपये ठगकर विदेश भाग गए। उसके खिलाफ विभिन्न निवेशकों के दर्जनों धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। केंद्रीय एजेंसी ईडी मामले की जांच कर रही है। इन चारों बिल्डर भाइयों के घर डेराबस्सी के शक्ति नगर में स्थित हैं, जो उनके भागने के बाद से बंद हैं। पहले भी इनके घरों में सामान चोरी हो रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि घर के अंदर से जरूरी दस्तावेज निकाले जा रहे हैं। उधर, कुछ पड़ोसियों ने अंदेशा जताया कि अज्ञात चोर अंदर से कीमती सामान चुरा रहे हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके अनुसार एक चोर सुबह साढ़े छह बजे एक लिफाफे में कुछ दस्तावेज चुराता हुआ नजर आ रहा है।
थाना के मुख्य सहायक निरीक्षक जसकंवल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।