Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना
पंजाब Trending

पंजाब सरकार ने 22 सितम्बर को विधान सभा का विशेष सत्र बुलाया

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों का विश्वास हासिल करने के लिए 22 सितम्बर (गुरूवार) को विधान सभा का विशेष सत्र बुलाने का फ़ैसला किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब के लोगों ने हमारी सरकार को ज़बरदस्त बहुमत दिया था परन्तु लोकतांत्रिक मूल्यों का नुकसान पहुंचाने वाली कुछ ताकतें हमारे विधायकों को धन-दौलत के सहारे लुभाने की कोशिश कर रही हैं। इस कारण हम इस विशेष सत्र में राज्य के लोगों का भरोसा हासिल करने का फ़ैसला लिया है।’’
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आप के विधायकों को धन-दौलत की तकड़ी में तोला नहीं जा सकता क्योंकि वह पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित और वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे बुरी तरह नाकाम साबित हुए हैं क्योंकि हमारी पार्टी के विधायक राज्य के लोगों प्रति वफ़ादार हैं। मान ने कहा कि इस विशेष सत्र में पंजाब में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिशों का पर्दाफाश किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में विधायकों को लोभ-लालच के साथ बहलाने की घटिया चालें नहीं चलीं क्योंकि विधायकों ने ही उनकी सरकार को पटड़ी से उतारने के मंसूबे नाकाम कर दिए। भगवंत मान ने कहा कि विधान सभा मतदान के दौरान भी सभी पार्टियों ने वोटरों को पैसे का लालच देने की कोशिश की थी परन्तु पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी और इसके चुने हुए विधायकों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। उन्होंने कहा कि अब यह विधायक पंजाब की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली में योगदान डालेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधायक पार्टी, पंजाब और पंजाब निवासियों के प्रति समर्पित और वफ़ादार हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह विधायक पैसों की ख़ातिर कभी भी अपना ज़मिर नहीं बेचेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी ताकतों को राज्य में चुनी हुई सरकार को गिराने संबंधी सपने लेने बंद कर देने चाहिएं क्योंकि पंजाबी इस गुनाह के लिए ऐसे लोगों को कभी भी माफ नहीं करेंगे। मान ने कहा कि आप के सभी विधायक राज्य की पुरातन शान को बहाल करने के लिए समर्पण होकर प्रयास करेंगे।