Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

आयुष विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र में आयुर्वेद के 12 विषयों में पीएचडी के दाखिले शुरू

Read in:Hindi

कुरूक्षेत्र, फेस2न्यूज:
श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र में सत्र 2022-23 पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी आयुर्वेदा) कोर्स के लिए 12 विषयों की 58 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। देशभर से विद्यार्थी 25 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइड पर ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी आयुर्वेद व कनवीनर पीएचडी सेल डॉ. दिप्ती पराशर ने बताया कि किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आयुर्वेद में स्नातकोत्तर की डिग्री रखने वाला विद्यार्थी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकता है। आयुष नेट में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा में छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएचडी प्रवेश के लिए 8 अक्तूबर को परीक्षा को होगी। इसके साथ ही साक्षात्कार 9 अक्तूबर से शुरू होगा।