जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसके भतीजे को अगवा करने के आरोप में अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ 365 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर 15 वर्षीय युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता दीपक कुमार निवासी यूपी हाल निवासी लोहगढ़ ने बताया कि वह वीआईपी रोड पर मेहंदी लगाने का काम करता है और पिछले हफ्ते उसका भतीजा अवदेश यूपी से यहां घूमने व काम सीखने के लिए आया था। जो हमारे साथ ही रह रहा था। बीती 12सितंबर को उसकी मां की मौत हो जाने कारण वह यूपी स्थित अपने गांव चला गया था। जिस दौरान उसके भाई ने उसको फोन किया कि अवदेश वीआईपी रोड पर कुछ समान लेने गया था लेकिन अभी तक वापिस नहीं आया। जिसके बाद वह 14 तारिख को यूपी से वापिस आया और आसपास के गावों व शहर में उसकी काफी तलाश की लेकिन वह नही मिला। जिसके बाद उन्होंने थाना जीरकपुर में उसकी शिकायत दर्ज करवाई। दीपक ने बताया कि अवदेश की उमर करीब 15 वर्ष है और वह यहां कुछ दिनों के लिए घूमने व काम सिखने के लिए आया था।
मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अवदेश की तलाश शुरू कर दी है। वीआईपी रोड जहां वह आया था, वहां दुकानदारों से पूछताछ कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी चैक कर रहे हैं।
पंजाब
Trending
चाचा की शिकायत पर भतीजे को अगवा करने के आरोप में अज्ञात खिलाफ केस दर्ज
Read in:Hindi