Sunday, 03 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पत्नी की अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
एक व्यक्ति ने गर्भवति महिला को होटल में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। यही नहीं जालिम पति ने होटल रूम में पत्नी को इतनी बेहरमी से पीटा की उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। जीरकपुर थाना पुलिस ने अब इस मामले में पीडि़त महिला की शिकायत जिला संगरूर के गांव बुगरा के रहने वाले हरकंवलजीत सिंह के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 354, 506, 294 व आइटी एक्ट की धारा 66ई के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ दीपइंदर सिंह ने कहा कि आरोपी फरार है जिसे पकडऩे के लिए एक टीम संगरूर भेजी गई है।
शादी रचाने के बाद साथ रहने से किया इंकार:
पीडि़त महिला ने बताया कि उसकी कुछ महीने पहले हरकंवलजीत सिंह के साथ दोस्ती हुई थी। 11 मई 2022 को उन्होंने गुरुद्वारा नानकसर साहिब जो सुनाम में हैं, जाकर सिख रिती रिवाज से शादी कर ली। हरकंवलजीत सिंह के परिवार ने उनकी शादी को मंजूर नहीं किया और वह अलग रहने लगे। शादी के बाद वह गर्भवती हो गई। लेकिन कुछ समय बाद हरकंवलजीत सिंह अपने परिवार के साथ मिल गया और उसने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। उस पर शादी तोडऩे का दवाब बनाया जाने लगा।
होटल रूम में ले जाकर बनाई अश्लील वीडियो:
पीडि़ता ने बताया कि उसका पति हरकंवलजीत सिंह उससे समझौता करने के इरादे से जीरकपुर के एक होटल में ले गया। जहां उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई और उसके पति ने उसकी अश्लील वीडियो व तस्वीर खींच ली। जब उसे होश आया तो वह उसे गालियां निकालने लगा। जब उसने अपने पति को रोका तो उसने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। पीडि़ता को होटल रूम में इतनी बुरी तरह पीटा की उसका गर्भपात हो गया। उसके पति ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसकी अश्लील वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। वह अपने पति से पीछा छुडाकर रिश्तेदार के घर पहुंची और ईलाज करवाने उपरांत उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।