Thursday, 27 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

चंडीगढ़-पंचकुला से सटे बलटाना में फर्नीचर शोरूम लगी भयंकर आग

Read in:Hindi

बलटाना (जीरकपुर), फेस2न्यूज:

जीरकपुर-चंडीगढ़ तथा पंचकुला के साथ लगे बलटाना क्षेत्र में फर्नीचर शोरूम में अचानक आग लगने से अंदर रखा सारा सामान इसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाडियां ले कर्मियों ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी अनुसार आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और शोरूम से धुएं के गुब्बार उठने लगे। आग की लपटें और धुएं का गुब्बार देख आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और तुरंत इसकी सूचना जीरकपुर दमकल विभाग को दी। विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई। करीब ढाई घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम में आग कैसे लगी इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है।

लोगों की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। बताया जा रहा है कि शोरूम में फर्नीचर होने की वजह से आग ज्यादा भड़क गई थी। आग से कोई जानी नुकसान नहीं होना बताया जा रहा है।