Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना
पंजाब Trending

इंद्रजीत सिंह मान ने संभाला पंजाब खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के चेयरमैन का पदभार

Read in:Hindi

आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

आप पार्टी के नेता इंद्रजीत सिंह मान ने आज पंजाब खादी और ग्राम उद्योग चंडीगढ़ का कार्यभार संभाला। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे वह पूरी ईमानदारी और लगन से निभायेंगे।

(MOREPIC1) उन्होंने कहा कि वे विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लेंगे व उन्हें बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि विभाग पंजाब सरकार के आर्थिक ढाँचे को सुधारने में माइक्रो यूनिट स्थापित कर अपना योगदान देगा।

इस अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह हेयर, अमन अरोड़ा, दविंदर सिंह लाडी, स. अमृतपाल सिंह, विधायक बाघापुराना, एस. राकेश पुरी, अध्यक्ष वन निगम,अमृत लाल अग्रवाल, अध्यक्ष, जिला योजना बोर्ड, बठिंडा, एस. नवदीप सिंह चेयरमैन शुगरफेड, गुरजंत सिंह सिवियां, जिलाध्यक्ष बठिंडा ग्रामीण, एस. बलजिंदर कौर प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग), योगराज सिंह, पंजाबी अभिनेता, श्रीमती मनदीप कौर, जिलाध्यक्ष, बी.सी. विंग, आप, सीनियर बलविंदर सिंह महासचिव 'आप' बठिंडा, एडवोकेट करमजीत सिंह चहल, जिलाध्यक्ष हरमनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

चेयरमैन ने कहा कि पंजाब खादी बोर्ड पंजाब के बेरोजगार, कुशल कामगारों को स्वरोजगार करने और पंजाब सरकार की आय बढ़ाने में विशेष योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड पंजाब सरकार की ओर से बिना किसी विशेष वित्तीय बोझ के पंजाब के विकास में काम कर रहा है।