Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना
पंजाब

आबकारी विभाग द्वारा 1,45,000 लीटर लाहन बरामद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
आबकारी विभाग और लुधियाना पश्चिमी और पूर्वी के समूचे आबकारी पुलिस मुलाजिमों ने तलाशी मुहिम दौरान 1,45,000 लीटर लाहन बरामद करके नष्ट की।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कराधान और आबकारी मंत्री चीमा द्वारा जारी हिदायतों की पालना करते हुये सतलुज दरिया के किनारों पर ग़ैर-कानूनी तौर पर शराब निकालने पर रोक लगाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया था, जिनकी तरफ से प्रात: काल 5 बजे से बड़ी तलाशी मुहिम चलाई गई।
तलाशी मुहिम के विवरण सांझा करते हुये प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना जिले के गाँवों भोलेवाल, जदीद, भोडे, तलवण, राजापुर, भागीआ, खहिरा बेट, उच्चा पिंड धगेड़ा, भून्दड़ी, संगोवाल, मीउवाल गोरसियां, हाकमराए बेट, बागिआं और बुर्ज के लगभग 27 किलोमीटर के क्षेत्र में तलाशी मुहिम को अंजाम दिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस तलाशी मुहिम दौरान लगभग 1,45,000 लीटर लाहन बरामद की गई और नदी के किनारों के बाहर लावारिस होने के कारण मौके पर नष्ट कर दी गई, 18 से अधिक अस्थाई चूल्हे जिनका प्रयोग भट्टी के तौर पर किया जाता था और इनके लिए इस्तेमाल की जाने वाली 8 क्विंटल लकड़ी भी मौके पर नष्ट की गई, जबकि 6 बड़े लोहे के ड्रंम, 2 बर्तन और तीन पाईपें ज़ब्त कर ली गई।