Monday, 18 May 2026
Breaking News
'कॉकरोच' का सम्मान युवाओं के जोश को सही दिशा देने से वो भटकने से बच सकते हैं : आचार्य प्रशांत अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी घर में रख रहें है नौकर- तो पहले करवा लें पुलिस वेरिफिकेशन 156 सीबीएसई विद्यालयों में उपलब्ध होंगे तीनों संकाय शैलजा शर्मा को “डिवालिशियस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026” सम्मान, पूनम परमार बनीं मिसेज यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन की ब्रांड एंबेसडर सनातन संस्कृति को अपनाकर ही समृद्ध और खुशहाल बन सकता है किसान स्कूलों में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक' से स्कूल संचालकों में बेचैनी 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ
हरियाणा Trending

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली पंचायतों को होगा आयोजन

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए विभाग बिजली पंचायतों का आयोजन करेगा जिसकी शुरुआत हिसार जिले के आदमपुर पावर हाऊस आगामी 6 सितम्बर को करेंगे। रणजीत सिंह ने बताया कि बताया कि पांच शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पर कार्य चल रहा है। 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदने के निर्देश दिए गए थे जिसमें से साढ़े तीन लाख स्मार्ट मीटर खरीदे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया उपभोक्ता अपने बिजली बिलों का भुगतान ई-पे के माध्यम से करें, इस दिशा में अध्ययन किया जा रहा है।
पंचायत चुनाव कराने को सरकार तैयार:
पंचायत चुनाव के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में बिजली मंत्री ने कहा कि सरकार इसके लिए तैयार है जैसे ही न्यायालय से इस सम्बन्ध में आगामी टिप्पणी आएगी हम चुनाव कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सत्ता का विकेन्द्रीकरण हमारे लोकतंत्र की पहचान है। विधान सभा भी लोगों की संपत्ति होती है, ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक चुने हुए जनप्रतिनिधि ही लोगों की समस्याओं को उठाकर समाधान करवाते है।