Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

कृष्णा मार्किट में अतिक्रमण ही अतिक्रमण, अधिकारियों ने आँखे मूंदी

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:

बूथ घोटाले के कारण चर्चा में रही सेक्टर-41 की कृष्णा मार्किट में हर तरफ अतिक्रमणों की भरमार है जिसे कभी भी कोई भी प्रत्यक्ष देख सकता है परन्तु जिम्मेदार अधिकारियों को ये सब नहीं दिख रहा।

बूथ घोटाले को उजागर करने वाले दिनेश सूद ने अपने वकील चंदेलिया के जरिए लगभग एक वर्ष पहले इसकी शिकायत एस्टेट ऑफिस को दी थी, को वहाँ से आगे कार्यवाई के लिए एसडीएम (साउथ) को भेज दी गई थी परन्तु ये अभी तक पेंडिंग चली आ रही है। (SUBHEAD)

पिछली सुनवाई की तारीख 16 अगस्त थी परन्तु उस दिन एसडीएम (साउथ) प्रदुमन सिंह छुट्टी पर थे। उनकी गैर मौजूदगी में ही एन्क्रोचमेंट विभाग के इंस्पेक्टर गोपाल सिंह ने यहां कोई भी अतिक्रमण ना होने की रिपोर्ट फाइल कर दी। सुनवाई की अगली तारीख अब 30 अगस्त को है। (MOREPIC1)

गौरतलब है कि दिनेश सूद की शिकायत पर चंडीगढ़ के कृष्णा मार्केट सेक्टर 41 में बूथों के अवैध आवंटन के मामले की जांच तत्कालीन एडीसी कैप्टन पीएस शेरगिल ने की थी। 23 फ़रवरी 2011 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बूथ घोटाले को उजागर करने वाले दिनेश सूद ने अपने वकील के जरिए लगभग एक वर्ष पहले फिर से मार्किट में बूथों की अवैध सेल-परचेस की शिकायत चण्डीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार, एसएसपी व एस्टेट ऑफिस को दी थी ये भी लेकिन अभी तक पेंडिंग है।