Sunday, 03 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

लालड़ू में फायर एंड इमरजैंसी सर्विसेज़ ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट होगा स्थापित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने लोगों की जान-माल की रक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब फायर एंड इमरजैंसी सर्विसेज ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट स्थापित करने का फ़ैसला किया है। यह उत्तरी भारत में अपनी किस्म का पहला इंस्टीट्यूट होगा। इसमें नौजवानों को आग लगने से होने वाली घटनाओं से निपटने के लिए नवीनतम तरीकों की शिक्षा दी जाएगी।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि यह हाईटेक इंस्टीट्यूट एस.ए.एस. नगर के लालड़ू कस्बे में बनाया जाएगा। तकरीबन 20 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाला यह इंस्टीट्यूट भारत सरकार से मान्यता प्राप्त होगा और यह पंजाब फायर एंड इमरजैंसी सर्विसेज विभाग के अधीन होगा।
उन्होंने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक तकनीकों का उच्च दर्जे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आग बुझाने, रैसक्यू करने, फायर ऐक्ट्स, स्टेट ऐक्ट्स, नेशनल बिल्डिंग कोड, फायर सेफ्टी स्टैंडडर्ज, इंडस्ट्रियल स्टैंडडर्ज, इमरजैंसी रिस्पॉन्स सिस्टम, स्पैशल सर्विस कॉलेज, इमरजैंसी हालातों से निपटने आदि के कोर्स करवाए जाएंगे। इसमें सेफ्टी के हाई-टेक सामान के साथ विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
श्री निज्जर अनुसार यह प्रशिक्षण इंटरनेशनल स्तर के ट्रेंड इंस्ट्रक्टरों द्वारा दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण के लिए पंजाब फायर सर्विसेज में काम कर रहे योग्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं भी ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस इंस्टीट्यूट के खुलने से नौजवानों के लिए रोजग़ार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके अलावा फायर सर्विसेज में पहले से ही सेवा निभा रहे अधिकारी/कर्मचारी भी यहाँ से एडवांस कोर्स कर सकेंगे। इससे उनको विभागीय तरक्की के अवसर उपलब्ध होंगे।