Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
राष्ट्रीय Trending

तेंदुए को पकडऩे के लिए वन विभाग की टीम ने लगाया पिंजरा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
गांव अमलाला में शनिवार रात को दिखाई दिए तेंदुए के बाद रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकडऩे के लिए गांव बरौली और अमराला के बीच पड़ते बीड़ के सामने पिंजरा लगा दिया है, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। आसपास के गांव वालों ने आरोप लगाया है कि वन विभाग तेंदुए को पकडऩे के लिए जो पिंजरा लगाकर गया है वह खाली है और पिंजरे को पेड़ के पत्तों से ढक दिया गया है। ऐसे में तेंंदुए को जाल में फंसाने का चांस कम हो जाता है। उन्होंने वन विभाग से अपील की है कि पिंजरे में कोई मास का टुकड़ा लगाया जाए ताकि उसके लालच में तेंदुए को आसानी से पकड़ा जा सके।
वहीं, दूसरी तरफ गांव अमलाला में ग्रामीणों ने गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट करवाकर लोगों को पहले ही अलर्ट रहने के लिए कह दिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए 18 वर्षीय करन ने बताया कि वह शनिवार देर शाम डेराबस्सी से मोटरसाइकिल से अपने गांव आ रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तो एक तेंदुआ सडक़ से बीड जंगली क्षेत्र में दाखिल हो रहा था। वह अपनी जान बचाने के लिए सीधे गांव आया और इस बारे में गांव वालों को जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि यह गांव छतबीड चिडिय़ाघर के पीछे स्थित है। इस गांव के साथ छतबीड़ चिडिय़ाघर का जंगली क्षेत्र जुड़ता है।

इस संबंध में जब वन विभाग के अधिकारी बलविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमें गांव वालों ने सूचित किया था, जिस कारण पिंजरा लगा दिया गया है। आसपास का सभी जंगली एरिया जांचा गया है तेंदुए के किसी तरह के पांव के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। जंगली जानवरों की मूवमेंट रात के समय ज्यादा होती है इसलिए पिंजरे में रात के समय मास का टुकड़ा लगाया जाएगा।