Thursday, 14 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

मरे हुए पशु उठाने के लिए वसूले जा रहे मनमाने पैसे

Read in:Hindi

लालड़, मेजर अली:
मृत मवेशियों को अपने घरों से उठवाने के लिए पशुपालकों को लूट का शिकार होना पड़ रहा है। नगर परिषद लालडू के तहत गांवों में मृत पशुओं को उठाने का ठेका ही नहीं किया गया है और पशुपालकों को ही अपने मरे हुए पशु खुद दफनाने का बंदोबस्त करने को कहा जा रहा है। एक तरफ 50 हजार से अधिक मूल्य के पशु की मौत सदमे से कम नहीं, दूसरी तरफ उन्हें उठवाने के लिए नगर परिषद पल्ला छाड़ रही है। जिससे मृत मवेशियों को उठाने के लिए मनमाने पैसे वसूले जा रहे हैं वो भी कई- कई चक्कर काटने के बाद। लालडू निवासी उदय राणा, सतवीर सिंह, संजू राणा, बिट्टू राणा और अशोक राणा का आरोप है कि मरे हुए मवेशियों को ले जाने वाले लोग मनमानी फीस मांग रहे हैं, जिसे उठाने में 24 घंटे से अधिक समय लग रहा है। एसडीएम हिमांशू गुप्ता अनुसार वैक्सीन समेत अन्य दवाइयों के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पशु मरने पर संबंधित नगर निकाय को मरे हुए पशु के शव उठाकर दफनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि नगर निकाय के बाहर यह काम वेटरनरी विभाग की देखरेख में संबंधित गांवों की पंचायतें अंजाम दे रही हैं।