Thursday, 27 August 2026
Breaking News
जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की
पंजाब Trending

महिला शक्ति पुरस्कार के लिए अर्जियां 31 अक्तूबर तक

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भारत सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला शक्ति पुरस्कार, 2022 के लिए राज्य की योग्य महिलाओं से 31 अक्तूबर 2022 तक अर्जियां की माँग की है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ने बताया कि जो महिलाएं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य और समाज में औरतों के विकास में शानदार योगदान दे रही हैं, उनको भारत सरकार द्वारा महिला शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है। इस अवॉर्ड में 2 लाख रुपए नकद, प्रशंसा पत्र और यादगारी चिह्न शामिल है। डॉ. बलजीत कौर ने योग्य महिलाओं से अपील की कि वह इस अवॉर्ड के लिए www.awards.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करें।
मंत्री ने यह भी बताया कि यह पुरस्कार 15 महिलाएं को 8 मार्च, 2023 को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड के लिए सिर्फ व्यक्तिगत तौर पर अप्लाई किया जा सकता है, आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 25 साल हो, उसने यह अवॉर्ड (महिला शक्ति समेत) पहले प्राप्त न किया हो।
डॉ. बलजीत कौर ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि महिला शक्ति पुरस्कार बढिय़ा काम के लिए, प्राथमिक रूप से असाधारण स्थितियों में, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है। नामांकन/आवेदनकर्ता औरतें या इस विषय से सम्बन्धित केवल www.awards.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह अर्जियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए महिला एवं बाल मंत्रालय की वेबसाईट http://www.wcd.nic.in से डाउनलोड करके 31 अक्तूबर, 2022 तक नामांकन/आवेदन पत्र ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।