Thursday, 14 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

दुबई आबू धाबी में अमरीका को हराकर वापिस आई एरनजोत का लोगों ने किया स्वागत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
दुबई आबू धाबी में हो रही इंटरनेशनल यूथ वर्ल्ड चेंपियनशिप गेम्स में वीआईपी रोड निवासी ने एरनजोत कौर 17 ने भारत का नाम ऊंचा किया है। हालांकि वह कोई मेडल नही जीत पाई, लेकिन अमरीका की टीम को हराकर भारत लौटी है। एरनजीत कौर वापिस भारत लौटी तो स्थानीय लोगों और समाज सेवी लोगों ने उनका स्वागत किया गया। इस मौके समाज सेवी विनीत बंसल ने कहा की बेटी एरनजोत कौर ने हमारे वीआईपी रोड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में भारत की तरफ से खेलना हमारे लिए गर्व की बात है। एरनजोत ने बताया कि आबू धाबी में खेली गई यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला मैच युक्रेन, दूसरा मैच मैक्सीको और तीसरा मैच अमरीका कि खिलाडी के साथ हुआ जिस में उसने जबरदस्त जीत हासिल की। मुझे उस समय बहुत खुशी हुई जब इंडिया के झंडा लहराया गया। एरनजोत ने बताया कि वह पिछले चार सालों से मार्शल आर्ट कर रही है और रोजाना चार से छह घंटे अभ्यास करती है। जिसमें उसके माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान है। एरनजोत ने बताया कि वह पहले चंडीगढ़ में सूरज कबीर वर्मा और अब पीताम्बर नाथ से कोचिंग कर रही हूं। एरन ने बताया कि वह बारवीं कक्षा के एग्जाम दे रही है और कालिज कि पढ़ाई के साथ साथ अपना अभ्यास जारी रखेगी और जब तक वर्ल्ड चेंपियन नही बन जाती तब तक कड़ी मेहनत करती रहेगी।