Thursday, 02 July 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना
पंजाब Trending

पटियाला का ‘‘मंजाल खुर्द’’ भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित क्षेत्र घोषित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जि़ला पटियाला के तीसरे क्षेत्र ‘‘मंजाल खुर्द’’ को अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन के तौर पर नोटीफ़ायी किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर)-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल ने मुंजाल खुर्द से भेजे सूअरों के सैंपलें में भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि की है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सूचीबद्ध बीमारी-अफ्रीकन स्वाईन फीवर के प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण और ख़ात्मे के लिए ‘‘जानवरों में छूत की बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण एक्ट, 2009’’ की पालना यकीनी बनाएं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीमारी का केंद्र ऐलाने इस गाँव से एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को ‘‘संक्रमित ज़ोन’’ घोषित किया गया है जबकि 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र ‘‘निगरानी ज़ोन’’ होगा और इस क्षेत्र में निरंतर निगरानी यकीनी बनाई जायेगी ताकि बीमारी के आगे फैलाव को रोका जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी जिंदा/मृत सूअर (जंगली सूअरों समेत), नॉन-प्रोसैसड सूअर का मीट, सूअर पालन फार्म या बैकयार्ड सूअर पालन से कोई भी फीड या सामग्री/सामान इनफ़ैकटिड ज़ोन से बाहर ना ले जाया जायेगा, ना ही ज़ोन में लाया जायेगा। कोई भी व्यक्ति सूचीबद्ध बीमारी से संक्रमित किसी भी सूअर या सूअर उत्पाद को मार्केट में ना लायेगा और ना ही लाने की कोशिश करेगा।
बता दें कि जि़ला पटियाला के दो क्षेत्रों ‘‘बिलासपुर’’ और ‘‘सनौरी अड्डा’’ में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि के बाद पूरे पंजाब को पहले ही ‘‘नियंत्रित क्षेत्र’’ घोषित किया जा चुका है और सूअर या सम्बन्धित सामान की अंतरराज्यीय आवाजाही पर सख़्ती से पाबंदी लगाई गई है।