Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

मांगो को लेकर किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ लगाया 30 घंटे का संकेतिक धरना

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
छत लाइट प्वाइंट पर भारतीय किसान यूनियन पुआध द्वारा अपनी मांगो को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ 30 घंटे का संकेतिक धरना लगा गया है। इस दौरान धरने पर बैठे किसानों ने मोदी सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे जल्द पूरी ना की गई तो वह रोड जाम करेंगे और दिल्ली जैसे धरने के लिए भी तैयार हैं। धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि दिल्ली धरने के दौरान किसानों को आश्वासन दिया था कि किसानों कि फसलों पर एमएसपी पक्की की जाएगी, लखीमपुर खीरी घटना के आरोपियों को सजा दी जाएगी, बिजली संशोधन बिल पास नही किया जाएगा, दिल्ली किसान अंदोलन दौरान हुए पर्चे रद्द करने के साथ ही अग्निपथ योजना और बंदी सिंघों कि रिहाई को लेकर धरना दिया गया है। किसानों ने कहा कि हमारे कुछ किसान भाई लखीमपुर धरने के लिए गए हैं, हम उनका भी समर्थन करते हैं।
किसान युवा नेता रुस्तम शेख और अरविंदर ने बताया कि मोदी सरकार तानाशाह सरकार है, जो लोगों के भले के लिए नही बल्कि पूंजीपतियों के लिए काम करती है। उन्होंने बताया कि हमारे पंजाब के कुछ लोग जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया, जबकि गुजरात में बिलकिस बानो के साथ हुए रेप के आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। वहीं लखीमपुर खीरी की घटना के आरोपियों के खिलाफ भी कोई वाजिब कार्रवाई नही कि जा रही है। बिजली संशोधन बिल भी जबरन पास कर दिया गया है। जब तक वह 32 जाथेबंदियों में से किसान नेताओं को मैंबर बनाकर फैसले नही लिए जाते तब तक वह इन बिलों का विरोध करते रहेंगे।

0 Comments