Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

87 कंडम कारें धोखे से बेचने के लिए कबाड़ीए समेत 3 व्यक्ति गिरफ्तार, 40 कारें बरामद

Read in:Hindi

फतेहगढ़ साहिब, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने इस्तेमाल की गई कारों की बिक्री से सम्बन्धित एक बड़े घपले का पर्दाफाश करते हुये मानसा के एक कबाड़ीए (स्क्रैप डीलर) समेत तीन व्यक्तियों को स्क्रैपड मारुति सुजुकी कारों के चैसी नंबरों के साथ छेड़छाड़ करके पंजाब और अन्य राज्यों के ग्राहकों को वैध वाहनों के तौर पर रजिस्टर्ड करवा के बेचने के दोष में गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी देते हुये रोपड़ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ( डी. आई. जी.) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पटियाला के बहादुरगड़ में स्थित एटेलियर आटोमोबाईलज़ नाम की एक अधिकारित मारुति सुजुकी डीलरशिप ने शोरूम में बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुयी कम से कम 87 कारें स्क्रैप डीलर को सिर्फ़ 85 लाख रुपए में बेची थीं। कारें बिल्कुल नयी थी परन्तु बाढ़ प्रभावित शोरूम में खड़ी होने के कारण अधिकारित तौर पर ‘ कंडम’ करार दीं गई थीं।
इनको 27 जुलाई, 2019 को मानसा स्थित एक स्क्रैप डीलर को बेच दिया गया था जिसकी पहचान पुनीत गोयल के तौर पर हुई है, जो मैसर्ज पुनीत ट्रेडिंग कंपनी का मालिक है। फ़िलहाल, गोयल फ़रार है और उसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों से तरफ से छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान राजपाल सिंह (पुनीत गोयल के पिता), जसप्रीत सिंह उर्फ रिंकू (मास्टरमाईंड और कार डीलर) दोनों निवासी मानसा और नवीन कुमार (आर. टी. ए. एजंट) बठिंडा के तौर पर हुई है। इसके इलावा पुलिस ने मालिक पुनीत गोयल के खि़लाफ़ भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 40 कारें भी बरामद की हैं जिनमें आठ स्याज़, दो सविफट, आठ सविफट डिज़ायर, चार बलीनो, तीन बरेजा, 10 आलटो के, दो सेलेरीयो और एक- एक अरटिगा, ऐस-क्रास और इगनिस शामिल हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डी. आई. जी भुल्लर ने बताया कि आगे वाली पेपर ट्रेल की गहराई से जांच करने पर यह बात सामने आई है कि यह 87 वाहन जिनके चैसी नंबर एजेंसी स्क्रैप करने से पहले मिटा दिए गए थे, जिससे वह आगे इस्तेमाल न किये जा सकें। यह वाहन पंजाब और अन्य राज्यों के अलग-अलग आरटीए दफ्तरों में काम करते व्यक्तियों की मिलीभुगत के साथ जालसाज़ी करके वैध वाहनों के तौर पर रजिस्टर्ड किये गए थे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग आर. टी. ए. दफतरों के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री मान के दिशा- निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई जंग के अंतर्गत, डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने अधिकारियों को सख़्त हिदायत की है कि समाज विरोधी और ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बक्शा न जाये।
एसएसपी फतेहगढ़ साहिब रवजोत कौर ने बताया कि इस सम्बन्धी आगे जांच की जा रही है और पुलिस बाकी कारों को बरामद करने की भी कोशिश कर रही है, जो पंजाब और अन्य राज्यों में अलग-अलग लोगों को बेची गई हैं।
ज़िक्रयोग्य है कि एफआईआर नंबर 118 भारतीय दंडवली की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 473, और 120 बी के अंतर्गत फतेहगढ़ साहिब के सरहन्द पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।