(MOREPIC1) आर के शर्मा/जीरकपुर
होटल सवैन में रेनबो लेडीज क्लब द्वारा जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । रेनबो लेडीज क्लब की प्रधान श्रीमती पूनम सहगल उपप्रधान ज्योति सहगल ने बताया कि महिलाओं द्वारा भजन, नाच गाना, फूलों की वर्षा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। ढोल की थाप पर सभी महिलाएं कृष्ण की मस्ती में लीन दिखीं।
छोटे से बालक माइरव ने कान्हा के रूप में सबके मन को मोह लिया। महिलाओं द्वारा एक से बढक़र एक राधा, कृष्ण, यशोदा की झांकी बनकर प्रस्तुती पेश की गई।
इस मौके पर कई तरह की प्रतियोगिताएं भी रखी गर्इं जिसमें राधा कृष्ण एवं मथुरा वृंदावन से जुड़े प्रशन पूछे गए एवम सही उत्तर देने वाले को पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर महिलाओं ने डांडिया भी खेला ।(SUBHEAD)
सभी को कृष्ण के सुंदर वस्त्र एवम स्वरुप देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर किन्नर समाज के महंत रवीना जी एवम समाज सेवी सविता किंग्री जी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कृष्ण बर्मन ने मटकी फोड़ प्रतियोगिताा जीती। होटल को फूलों से सजाया गया। कृष्ण जी का बहुत ही सुंदर झूला भी लगाया गया जिसे आए हुए सभी भगतों ने झुलाकर कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी बच्चों को खिलौने और टोफियां प्रसाद के रूप में दी गईं।
कान्हा जी को माखन मिश्री , फल , मिठाईयां आदि का भोग भी लगाया गया और सबको प्रसाद भी वितरित किया गया ।