Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 31 अक्तूबर तक

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों तथा अन्य पात्र विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति पाने के लिए पात्र विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 31 अक्तूबर 2022 तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम, अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम, पीएम-वाईएएसएएसवीआई योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, ठाकुर सेन नेगी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, महर्षि वाल्मीकि छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना, कल्पना चावला छात्रवृत्ति योजना, इंदिरा गांधी उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा स्कॉलरशिप स्कीम और मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र सभी विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि 31 अक्तूबर तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के बाद 15 नवंबर तक प्रथम स्तर का सत्यापन किया जाएगा। जबकि, द्वितीय स्तर के सत्यापन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को पात्र विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।