Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

प्राचीन शिव मंदिर में लगा अन्नपूर्णा का विशाल भंडारा

Read in:Hindi

(MOREPIC1) (MOREPIC2)   पंचकूला  :  वेदों में भी वर्णित है कि अन्न दान महादान, जिसके अभाव में जीवन निरर्थक है। श्री शिव महादेव के अति प्रिय श्रावण मास में विशाल अन्नपूर्णा का अमृतमय भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। इस उपलक्ष्य पर सेक्टर ११ के प्राचीन शिव मंदिर सभा के फ़ाइंडर अध्यक्ष समाजसेवी पंडित आर.के. शर्मा ने बताया कि कि यह माह परमपिता परमात्मा शिव को यह माह सभी महीनों में सर्वप्रिय है।

इस माह में जप, तप व आराधना करना इति श्रेष्ठ कहा है, लेकिन इससे भी ज़्यादा अन्नदान का महत्व विशेष कहा है, जो प्राणियों को जीवन प्रदान करता है। मंदिर के पुजारी पंडित हीरानंद मिश्रा व पंडित मनोज चमोली ने बताया कि मंदिर के प्रांगण में सभी त्यौहार सेक्टर निवासियों द्वारा बड़े ही उत्साह से मनाए जाते हैं।

शिव माह में भक्तों की भीड़ से ऐसा लगता है कि मानों श्रावण मास में तो साक्षात शिव ही विराजमान हो गए हो। प्राचीन शिव मंदिर सभा के उप प्रधान व सामाजिक संस्था हिन्द संग्राम परिषद भारत के महासचिव हरीश शर्मा समाजसेवी ने बताया कि कि श्रावण माह में माता पार्वती जो अन्नपूर्णा माँ भी कहलाती हैं, ने बाबा शिव को पाने हेतु कठोर तपस्या कर महादेव को अपना कंत बनाया था, जिससे यह माह विशेष माह है, जिसमें अन्नपूर्णा का विशेष महत्व होने से विशाल भंडारा आयोजित किया गया। असंख्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक भंडारे का प्रसाद आलू चना, कड़ी, चपाती के साथ व्रतियों के लिए भी सोंखा चावल प्रसाद वितरण किया गया।

अंततः उपाध्यक्ष हरीश शर्मा ने सभा अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, महासचिव राज बंसल, विशिष्ट उप अध्यक्ष तृप्ता मडिया, विशिष्ट उप अध्यक्ष राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्ण नैय्यर, मीडिया सचिव विक्रांत शर्मा, एवं सभा सदस्यों के अलावा पीपल संकीर्तन मंडली अध्यक्ष राजरानी व आशा शर्मा का आभार व्यक्त किया।