Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

युवती से शादी का झांसा देकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी में लड़की के माता- पिता के साथ शादी की बात चलाकर लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मोहम्मद नदीम आलम के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार 21 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि वह घर पर सिलाई कढ़ाई का काम करती है। मोहम्मद नदीम 3 साल पहले उनके घर आया था, जिसके बाद जब भी वह चंडीगढ़ आता था तो घर आता था। जिससे संबंध प्रगाढ़ होते गए और लड़के ने शादी करने की पेशकश की। उसने माता- पिता से बात की जो सहमत थे। युवती ने बताया कि 20 मई को मोहम्मद नदीम आलम घर आया और उसे छतबीड़ चिड़ियाघर ले गया। अगले दिन 21 मई को जीरकपुर शॉपिंग के बहाने जीरकपुर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में दिल्ली चला गया। जिसने अब फोन करना भी बंद कर दिया। अब पता चला है कि मोहम्मद नदीम ने किसी और से शादी कर ली है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। मुबारकपुर पुलिस चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मोहम्मद नदीम आलम को डेराबस्सी घग्गर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।