Tuesday, 23 June 2026
Breaking News
कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट शरीर को सुखी कैसे रखें : डॉक्टर सुखराज सिंह विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ Trending

डीएवी कॉलेज में डॉग बिहेवियरिस्ट और ट्रेनर जगतार सिंह ने एनिमल सेफ्टी पर उपयोगी सेशन दिया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 में डॉग बिहेवियरिस्ट और ट्रेनर जगतार सिंह ने विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। जगतार सिंह पिछले 20 वर्षों से डॉग बिहेवियर और ट्रेनिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं। सत्र का विषय था जानवरों के साथ सुरक्षित और सही तरीके से कैसे व्यवहार करें।

सत्र काफी रोचक और ज्ञानवर्धक रहा। जगतार सिंह ने बताया कि कुत्तों और अन्य जानवरों के व्यवहार को कैसे समझा जाता है तथा उनके आसपास रहते समय किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभवों के उदाहरणों के माध्यम से जटिल बातों को बेहद सरल तरीके से समझाया, जिसे सभी ने सराहा।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मोना नारंग ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें एप्रिसिएशन लेटर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है और इससे पशु सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां मिली। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी उनके सहयोग से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।