Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
चंडीगढ़ Trending

निखार व दिविता की सोलो कत्थक परफॉर्मेंस ने लूटी वाह वाही

Read in:Hindi

एन ए कल्चरल सोसायटी का वार्षिक क्लासिक डांस अर्पण 2022 सीजन 4 सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में आयेजित,  लगभग 80 स्टूडेंट्स ने कथक की प्रस्तुति दी  

आर के शर्मा/चण्डीगढ़  

डांस की शाम चैरिटी के नाम अर्पण 2022 इस वर्ष पंजाब कला भवन में आयोजित की गयी व भाजपा के संजय टण्डन इसमें मुख्य अतिथि रहे ।

गुरु बिरजू महाराज की शिष्या गुरु मल्टी श्याम दिल्ली से खास तौर इस कार्यक्रम के लिए पधारीं , आज के कार्यक्रम में जिन स्टूडेंट्स ने परफॉर्मेंस दी उनके गुरु खास तौर पर शामिल हुए ; गुरु डॉ जसविंदर कौर , सुचित्रा मित्रा ,मानसी सक्सेना , राहुल गुप्ता , नंदनी गुप्ता, गौरव , रिद्धि , आदि ।

आयोजक निखार आनंद मिढा ने बताया कि इस शास्त्रीय नृत्य की शाम को 80 स्टूडेंट्स की परफॉर्मेंस हुई । निखार ने बताया कि भारत की संस्कृति की धरोहर को बचाये रखने व नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर वर्ष अर्पण आयोजित किया जाता है , इससे जो राशि जमा होगी, उससे बेघरों के लिए शेल्टर व अन्य सामाजिक कल्याण के कार्य सोसायटी द्वारा सालों से किये जा रहे हैं । इस बार लायंस क्लब जे सहयोग से 10 स्टूडेंट्स को स्कूल बुक्स व 5 स्टूडेंट्स की कालेज की फीस भी सोसायटी द्वारा दी जा रही है।

आज के कार्यक्रम में ,मालती शाम, डॉ संजीव जुनेजा , शाइनी तनेजा , गोपाल कृष्ण ,साहिल शर्मा सम्मानित अतिथि रहे।