Sunday, 19 April 2026
Breaking News
गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला
हिमाचल Trending

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी

Read in:Hindi

विजयेन्द्र शर्मा/पालमपुर

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने दो दिवसीय कांगड़ा जिला प्रवास के दौरान आज सौरभ वन विहार का दौरा किया और शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उन्होंने सौरभ वन विहार में पालमपुर वन मंडल, जिला रेड क्रॉस और इन्नर व्हील क्लब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वन महोत्सव का पीपल का पौधा रोपित कर शुभारम्भ किया।

राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान हिमाचल के वीर सपूतों ने देश की सीमा की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और हम सदैव शहीदों के बलिदान को याद रखेंगे। उन्होंने सौरभ वन विहार में हुए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसके माध्यम से भावी पीढ़ियों को देशभक्ति और समर्पण की प्रेरणा मिलेगी।

इसके बाद, राज्यपाल ने परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के बंदला स्थित घर पर जाकर शहीद के माता-पिता से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहीद विक्रम बतरा के पिता जी.एल. बतरा ने राज्यपाल से अपने बेटे से जुड़ी हुई यादें साझा कीं।

राज्यपाल ने कैप्टन सौरभ कालिया के सुगर स्थित घर भी गए। शहीद के पिता डॉ. एन.के. कालिया ने राज्यपाल से अपने बेटे से जुड़ी हुई यादें साझा कीं। राज्यपाल उनसे भेंट करने के बाद भावुक हो गए। उन्होंने सौरभ मैमोरियल रूम जाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।