Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

कोविड से बचाव अनुरूप व्यवहार का करें पालन

Read in:Hindi

(MOREPIC1) विजयेन्दर शर्मा/देहरा 

कांगड़ा जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने इससे बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए उपमंडल देहरा में कोरोना संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन किया जाएगा।

उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना की गति को रोकने के लिए सभी लोग शारिरिक दूरी का पालन करते हुए भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने कहा क उपमंडल में सभी सार्वजनिक स्थानों में लोग चेहरे पर मास्क का उपयोग करें और कोविड से बचाव अनुरूप व्यवहार को अपनाएं। एसडीएम ने कहा कि कोरोना के लक्ष्ण आने पर तुरंत अपनी जांच कराएं और संक्रमित पाए जाने पर स्वयं को स्वस्थ होने तक परिवार और समाज के अन्य लोगों से अलग रखें।