Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
पंजाब Trending

धर्मशाला में प्रोग्राम को लेकर आम आदमी पार्टी के वर्कर आमने सामने

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
ढकोली गांव के वार्ड नंबर 13 में पुरानी बनी धर्मशाला में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जिस समय गांव के ही कुछ लोगों ने घरेलू फंक्शन करवाने के लिए धर्मशाला की साफ सफाई शुरू की तो वहीं पड़ोस में रहने वाली आम आदमी पार्टी शरणजीत कौर ने उन्हें वहां प्रोग्राम करने से माना कर दिया और दरवाजा नहीं खोलने दिया। जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। गांव निवासी दर्शन सिंह, धरमिंदर सिंह, बलवंत सिंह, गुरमुख सिंह, सुखविंदर सिंह, निम्मा, जरनैल कौर, सरोज कौर, राज कौर, ने बताया कि वह भी आदमी पार्टी के वर्कर हैं और यह धर्मशाला गांव के लोगों के लिए है और इसके हरेक गांव निवासी इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन उनके ही गांव की शरणजीत कौर जो अपने आप को वार्ड इंचार्ज बताती है, उन्हें यहां प्रोग्राम करने के लिए मना कर रही है। वही दूसरी ओर शरणजीत ने बताया कि धर्मशाला सबके लिए है, लेकिन यहां धर्मशाला की हालत बहुत खराब है कोई भी उसकी देखभाल नही करता। आज उनको जरूरत है तो वह साफ सफाई कर रहे हैं। शरणजीत ने बताया कि उसने धर्मशाला में या तो आंगनवाड़ी सेंटर खोलने के प्रस्ताव भेजा है क्योंकि जिस बिल्डिंग में आंगनवाड़ी सेंटर चल रहा उसमें 60 बच्चे हैं। एक तो बिल्डिंग छोटी है और उसकी हालत खस्ता हो रखी है। दूसरा प्रस्ताव उन्होंने पोस्ट ऑफिस खोलने का भेजा हुआ है। जबकि धर्मशाला में गांव के लोग अपने पशु बांध देते हैं और जगह जगह गंदगी फैली रहती है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं।
दोनों पक्षों का समझौता करवा दिया है। एक पक्ष को प्रोग्राम करने के लिए धर्मशाला कि चाबी दे दी गई है। बाकी उसके बाद वह पंचायती तौर पर इसका हल करेंगे।
— हरदीप सिंह, एसएचओ ढकोली।

धर्मशाला पर कोई स्टे नहीं लगा हुआ है और धर्मशाला सबकी सांझी है। उसे कोई भी इस्तेमाल कार सकता है। शरणजीत कौर जानबूझकर लोगों को परेशान कर रही है।
— गुरप्रीत कौर, पार्षद वार्ड नंबर 13