Saturday, 28 November 2026
Breaking News
गुजरात के राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचे 30 हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए सांसदों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को सौंपा मांग-पत्र चण्डीगढ़ कांग्रेस की जॉइंट सेक्रेटरी सोनिया जैसवाल ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा देश भर के लगभग 20 करोड़ से भी अधिक ब्राह्मणों को अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे : यशपाल तिवारी गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया
पंजाब Trending

कैंटर यूनियन के प्रधान पर गुंडा गर्दी कर गाडिय़ों के शीशे तोडऩे व मारपीट करने के आरोप

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी में स्थित एक गत्ते की फैक्ट्री में गत्ता भरकर जाती दो गाडिय़ों के चालकों ने डेराबस्सी कैंटर यूनियन के प्रधान रोमी सैनी व उसके साथियों पर उनके साथ मारपीट करने व गाड़ी के शीशे तोडऩे के आरोप लगाए हैं। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने उनके मोबाइल तक तोड़ दिए ताकि वह मौके पर किसी की मदद ना मांग सकें। दूसरी तरफ मौके पर मौजूद यूनियन के प्रधान रोमी सैनी ने आरोप को नकारते हुए ट्रक चालकों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
ट्रक चालक अरविंद व रमेश ने बताया कि बीती रात करीब 9 बजे जब वह अपनी गाड़ी में गत्ता भरकर बरवाला चौक के नजदीक पहुंचा तो 3 लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे कार लगाकर रास्ता रोक लिया। ट्रक चालक अनुसार उक्त व्यक्तियों ने यूनियन के होते गाड़ी भरने की बात कही तो चालक ने उन्हें यूनियन की पर्ची काटने की बात कही। लेकिन उन्होंने बात आगे बढऩे से पहले ही उसकी गाड़ी के दोनों तरफ के शीशे तोड़ दिए और उन पर हमला कर दिया। उक्त हमलावरों ने एक चालक का मोबाइल भी तोड़ दिया। चालकों ने बताया कि उनके एक साथी चालक ने गाड़ी से जबरन उतारने की कोशिश की, जिस पर चोट लगने के कारण उसके खून निकल गया। चालकों ने बताया कि मौके पर लोग इक्ट्ठा ना होते तो वह उन्हें जान से मार देते। बाद में राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
दूसरी तरफ कैंटर यूनियन के प्रधान सैनी ने अपने पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। सैनी ने कहा कि यूनियन के मामले को लेकर झगड़ा नहीं हुआ है। उनके साथी की गाड़ी में ट्रक ने साइड मारी थी, वह खुद भी गाड़ी में सवार थे। उनके एक साथी सहित उनको ट्रक चालक ने हमला कर जख्मी किया है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक की कोई गलती ना होने की बात बताई थी। उन्होंने कहा कि बरवाला चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, फुटेज खंगाली तो सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

0 Comments