Monday, 15 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
पंजाब Trending

पालतू कुत्ते ने 2 बच्चों समेत 3 को काटा, थाने तक पहुंचा मामला

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
बरवाला रोड पर एक पालतू कुत्ते ने दो बच्चों सहित तीन लोगों को काट लिया। लोगों ने विरोध किया कि जब पालतू कुत्ते के मालिक की शिकायत की जाती है, तो मालिक एनजीओ को फोन करता है और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देते हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ललित कुमार पुत्र रविंदर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि एक परिवार ने उनकी गली में एक कुत्ता रखा हुआ है। बीती रात करीब 9 बजे कुत्ते ने उसकी छोटी बहन को काट लिया। वह अपनी बहन को बचाने गया तो कुत्ते ने उसे भी काट लिया। ललित ने बताया कि कुत्ते ने 3 दिन पहले भी एक व्यक्ति को काटा है। शिकायतकर्ता ललित ने आरोप लगाया कि जब उसने अपनी बहन और खुद को कुत्ते से बचाने के लिए कुत्ते को मारने की कोशिश की तो कुत्ते के मालिक ने एक एनजीओ वालों को बुलाकर हमें ही जानवर को मारने के मामले में पुलिस कार्रवाई करने की धमकी देने लगे। ललित ने कहा कि कुत्ते के काटने के बाद इलाज की पर्ची जब एनजीओ वालों को दिखाई तो वो मौके से खिसक गए। ललित व गली में रहने वाले अन्य लोगों ने पालतू कुत्ते को भगाने के लिए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस प्रमुख जसकंवल सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।