Thursday, 27 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब Trending

मंदिर में नशा करने वाले आधा दर्जन युवकों को पकड़ किया पुलिस हवाले

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पभात गांव में पड़ती गुगा माड़ी मंदिर में बुधवार को गांव के लोगों ने करीब आधा दर्जन युवकों को मंदिर में नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गांव के लोगों ने पहले तो पकड़े हुए युवकों की पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। गांव निवासी कमल शर्मा, तिलक राज, सोम नाथ, मनोज, सुरिंदर गुरजीत इत्यादि ने बताया कि उन्हें बहुत समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ युवक रोजाना रात के समय और सुबह मंदिर में (चिटा पीते हैं) नशा करते हैं। जिस पर उन्होंने गांव के लोगों के साथ मिलकर बुधवार सुबह करीब 6 बजे पकड़ लिया और गांव वालों ने उनकी पिटाई भी की। लोगों ने बताया कि उन्होंने करीब 7-8 लोगों को नशा करते हुए मौके पर ही पकड़ लिया था और इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी थी। लेकिन पुलिस काफी समय बाद यहां पहुंची। लोगों ने बताया कि मंदिर में उनकी गांव कि बेटियां और महिलाएं भी माथा टेकने आती हैं, ऐसे लोगों की वजह से उन्हें डर लगा रहा था कि कोई घटना या स्नेचिंग जैसी वारदात ना हो जाए। महिलाओं में डर का माहौल बना हुआ था। वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि बीती मंगलवार रात मंदिर का गुलक तोड़ कर चोरी कि गईं थी। उन्होंने पकड़े गए नशेड़ी युवकों पर ही शक जाहिर किया कि वह चोरी भी इन्ही लोगों ने की होगी। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर सभी युवकों को हिरासत में लेकर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि वह यह नशा कहां से लेकर आते हैं।