Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

देहरा में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन

Read in:Hindi

(MOREPIC1) देहरा (विजयेन्दर शर्मा )

देहरा में आज केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय सिंह डडवाल की अध्यक्षता में रोष मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। रोष मार्च के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने एकदिवसीय अनशन भी किया ताकि सरकार को अपनी आवाज गांधीवादी तरीके से सुना सके।

इससे पहले देहरा व आसपास के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता देहरा के हनुमान चौक पर जमा हुये व यहां पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हनुमान चौक से लेकर जुलूस की शक्ल में शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम तक पैदल मार्च किया और उसके बाद वहां पर अनशन पर बैठे।

इस अवसर पर अक्षय सिंह डडवाल ने केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना की भी आलोचना की। व कहा कि इस योजना से सेना में भर्ती होने का सपना पाले नौजवान अपना सपना पूरा नहीं कर पायेंगे। आज ना केवल देहरा के बल्कि पूरे प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर युवा आक्रोशित है और वह केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद हो रहा है। डडवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने वन रैंक वन पेंशन पर वोट लिया था लेकिन अब 8 वर्षों के बाद नो रैंक नो पेंशन पर केंद्र सरकार पहुंचकर युवाओं के हितों पर कुठाराघात कर रही है।

इस प्रदर्शन के दौरान तमाम युवा जोश में नजर आए। शशांक जसवाल जोकि युवा हितों की लगातार समस्या उठाते हैं उन्होंने कहा कि इसको जिलास्तरीय राज्यस्तरीय और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर लेकर जाएंगे जब तक सरकार तुगलकी फरमान वापस नहीं लेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रशांत ने कहा कि सरकार भारत को अन्य देशों से तुलना करना छोड़ कर भारत के युवाओं पर ध्यान दें और एमपी एमएलए पेंशन भी बंद होनी चाहिए।

इस मौके पर अनिकेत पठानिया, विशाल शास्त्री, रितिक , अश्विनी प्रशांत ,सुमित कुमार आशीष , साहिल, विशाल राणा, मनु कुमार वह अन्य शामिल हुए। इस मौके पर हार के वरुण काचरा युवा प्रधान भी उपस्थित रहे।