Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

टिंबर ट्रेल घटना की जांच के आदेशः मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  शिमला/परवाणू  फेस2न्यूज 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि बहुमूल्य मानवीय जीवन की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार सदैव कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री सोमवार सोलन के परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल में केबल कार में फंसे सभी 11 यात्रियों को सुरक्षित बचाए जाने के उपरांत उपस्थित पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

इससे पूर्व, टिंबर ट्रेल में पर्यटकों के केबल कार में फंसने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री जोकि हमीरपुर में एक कार्यक्रम में उपस्थित थे, ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दूरभाष पर इस घटना की जानकारी दी और पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत एनडीआरएफ की टीम भेजने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री दुर्घटना की जानकारी मिलने पर हमीरपुर से स्वयं परवाणू पहंुचे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं टिंबर ट्रेल होटल के संचालक से इस घटना की जानकारी प्राप्त की।

जय राम ठाकुर ने इस घटना में सुरक्षित बचाए गए सभी 11 व्यक्तियों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए समुचित पग उठाए जाएंगे।  इस अवसर पर बचाव कार्य में योगदान देने वाली टिंबर ट्रेल होटल की टीम और एनडीआरएफ कर्मियों की टीम से भी बातचीत की और समय पर बहुमूल्य मानवीय जीवन बचाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन, शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, अन्य भाजपा पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, एनडीआरएफ के अधिकारी एवं कर्मचारी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।