Sunday, 19 July 2026
Breaking News
हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
हिमाचल Trending

प्रेरणा के स्रोत हैं श्री गुरु तेग बहादुर के उपदेश: राज्यपाल

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा शिमला और प्रदेश सरकार के सहयोग से शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।
राज्यपाल ने गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन करते हुए राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने सिख समुदाय को गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती पर शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि श्री तेग बहादुर जी ने विश्व शांति और मानव सुख के लिए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और अपनी शिक्षाओं के माध्यम से ज्ञान का प्रकाश फैलाया। उन्होंने समाज को विभिन्न बुराइयों से मुक्त करने का प्रयास करते हुए अच्छाई और मूल्यों की शिक्षा प्रदान की। राज्यपाल ने सिख समुदाय द्वारा की जा रही सेवा की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं, संदेश और उनके द्वारा दिए गए सबक आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उन्होंने धर्म और आस्था के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सामाजिक समरसता के लिए अच्छा कार्य कर रही हैं।