Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पुलिस द्वारा मोगा से दो किलो हेरोइन बरामद; तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Read in:Hindi

मोगा, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने मोगा के थराज थाना बाघापुराना में चैकिंग के दौरान 2 किलोग्राम हेरोइन बरामद करके तीन नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है।
गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जसवंत सिंह उर्फ काला और सुखचैन सिंह उर्फ सोनू निवासी दौलेवाला और सतनाम सिंह उर्फ सोनू निवासी गाँव लाटियांवाला कपूरथला के रूप में हुई है। आरोपी यशवंत और सुखचैन पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आपराधिक मामले चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सफ़ेद रंग की मारुति सियाज़ कार रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी09एबी4970 भी बरामद की गई है।
मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि नशों के खि़लाफ़ चलाई जा रही विशेष मुहिम के अंतर्गत सी.आई.ए. स्टाफ मोगा को सूचना मिली थी कि उक्त तीनों ही दोषी भगता भाई से बाघापुराना की तरफ भारी मात्रा में हेरोइन लेकर जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान सफ़ेद रंग की सियाज़ कार को रोक कर कार में सवार तीनों आरोपियों के कब्ज़े से 2 किलो हेरोइन बरामद की।
एसएसपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है और जल्द ही और बरामदगियाँ और गिरफ़्तारियाँ होने की उम्मीद है।
बताने योग्य है कि इस सम्बन्धी एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21/61/85 के अंतर्गत एफ.आई.आर नं. 120 तारीख़ 10 जून 2022 थाना बाघापुराना में दर्ज है।

0 Comments