Wednesday, 11 November 2026
Breaking News
पराली प्रबंधन: सरकार निकाले सरल मार्ग, शोध और वैकल्पिक हल करेगा गुलज़ारीलाल नंदा फाउंडेशन: कृष्ण राज अरुण अनाज मंडी में धान की खरीद न होने पर किसान कल करेंगे चक्का जाम ओआरसी सैनिक एकेडमी ढकोली में भाई दूज का पर्व बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सीएससीए के चैप्टर यंग फ्रेंड्स फॉरएवर ने ब्लाइंड स्कूल में उपहार बांटे श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया
हिमाचल Trending

ज्वालामुखी पहुंचने पर प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह का जोरदार स्वागत

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)ज्वालामुखी ( विजयेन्दर शर्मा )

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा एवं सांसद प्रतिभा सिंह  सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांगडा दौरे पर ज्वालामुखी पहुंची। उनका लोगों ने उनका जगह-जगह पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिह भी मौजूद रहे।

पूर्व विधायक संजय रतन की अगुवाई में कांगडा जिला की सीमा भडोली पुल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद ज्वालामुखी के रास्ते में प्रतिभा सिंह का जगह जगह स्वागत किया गया। प्रतिभा सिंह धर्मशाला में एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी।

अपने संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन वाली दिल्ली व हिमाचल सरकार से आज लोग तंग आ चुके हैं। महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं। 400 रुपए में मिलने वाला गैस सिलेंडर 1200 में मिल रहा है। रोजग़ार देने के नाम पर देश व प्रदेश के युवाओं के साथ छल किया गया है, नौकरियां बेची जा रही हैं तथा घोटालों पर घोटाले कर किए जा रहे हैं।

प्रतिभा सिंह ने बताया कि इन तमाम मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में उतरेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं, शिलान्यास व उदघाटनों पर कहा कि ये सारे कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यों पर भाजपा अपनी पट्टिका लगा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर के कर्मचारी चिंतित हैं। कांग्रेस की सरकार हिमाचल में विधान सभा चुनाव के बाद बनने वाली है। सरकार बनते ही इस को बहाल किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल दौरा बहुत ही निराशाजनक रहा। प्रधानमंत्री से लोगों को काफी उम्मीदें थी।

0 Comments