Friday, 15 May 2026
Breaking News
स्कूलों में पारदर्शिता लाने के लिए मोदी सरकार के ‘मास्टरस्ट्रोक' से स्कूल संचालकों में बेचैनी 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मलमास, 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य वर्जित : पंडित रोशन शास्त्री श्री प्राचीन शिव मंदिर, से. 23 में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया हिमाचल के एंटी चिट्टा मॉडल से सीखेंगे बाकी राज्य स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण
चंडीगढ़ Trending

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की अनूठी पहल, भीष्ण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए वितरित किए पानी के कसोरे

Read in:Hindi

पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

(MOREPIC1)चंडीगढ़  (आर के शर्मा)  

अपनी सामाजिक जनकल्याणकारी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने संगठन चंडीगढ़ की संयोजक रश्मि पुनिया के दिशानिर्देशानुसार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा हिमांशु पुनिया तथा महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज के नेतृत्व में सेक्टर 20 स्थित श्रीगुगा माड़ी प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को पक्षियों को पानी के 200 कसोरे तथा स्त अनाज वितरित किया तथा इस भीषण गर्मी में घरों व आस पास के क्षेत्रों में पक्षियों को कसोरों में जल रखने का आग्रह किया।

इतना ही नही इस अवसर पर मंदिर में भगवान के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा की प्रतिलिपियां भी वितरित की गई।

इस मौके पर उनके साथ संगठन की प्रदेश वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष प्रीति जैन महासचिव विमल कुमार, सचिव राजा राजपूत एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।

इस अवसर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डा हिमांशु पुनिया तथा महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने शहरवासियों से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण करने हेतु पौधा रोपण करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि धरती पर जीवन को बनाए रखने के लिए हमें सबसे पहले पर्यावरण को बचाकर रखना होगा और उसका संरक्षण करना होगा।

यह जिम्मेदारी किसी एक मानव की न होकर हम सभी की होनी चाहिए।