Saturday, 18 April 2026
Breaking News
हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल
हिमाचल Trending

धवाला ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिये कमर कस लेने का आह्वान किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)ज्वालामुखी ( विजयेन्दर शर्मा ) ।

अपने जनसंपर्क अभियान के तहत आज प्रदेश योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने कथोग में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। व कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनावों के लिये कमर कस लेने का आह्वान करते हुये चुनावी मैदान में उतरने की मंशा जाहिर की।

धवाला ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रदेश सरकार की सराहना करते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी आने वाले चुनावों में जीत हासिल करेगी। कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश में विकास की गति में कमी नहीं आने दी है। जनकल्याकारी नितियों से प्रदेश के विकास को नई गति मिली है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर लगभग 1300 करोड़ रुपए व्यय कर वर्तमान सरकार ने बुजुर्गों व अन्य पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया है। प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नई पहल करते हुए मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है।(SUBHEAD)

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भी सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक 2.50 लाख से अधिक लोग मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत तीन हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना से प्रदेश के लगभग 20 हजार पात्र लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत लगभग 3.31 लाख परिवारों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में यात्रा पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है और जुलाई माह से उन्हें यह सुविधा मिलना आरम्भ हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में जुलाई माह के उपरांत पेयजल आपूर्ति निःशुल्क करने और 125 यूनिट तक बिजली की खपत पर घरेलू उपभोक्ताओं को शून्य बिल देने का भी निर्णय लिया गया है।